Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Accident : तेज रफ्तार क्रेटा कार और बाइक में भिड़ंत, तीन युवक की मौत

हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।

MP Accident : तेज रफ्तार क्रेटा कार और बाइक में भिड़ंत, तीन युवक की मौत
X

MP Accident : शहडोल। जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही ने तीन युवाओं की जिंदगी छीन ली। एक ही बाइक पर बिना हेलमेट सवार दो युवक और एक युवती को तेज रफ्तार क्रेटा वाहन ने ऐसी टक्कर मारी कि तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम भमरहा निवासी 19 वर्षीय अंकित साहू, 16 वर्षीय पियूष सिंह गोंड और 19 वर्षीय गीता साहू बाइक से ग्राम पोंडी से ब्यौहारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी क्रेटा वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ब्यौहारी थाना प्रभारी ज्याउल हक ने बताया कि क्रेटा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire