Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : तेज रफ्तार कार तालाब में समाई, भाजपा नेता समेत दो की मौत

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

MP Accident : तेज रफ्तार कार तालाब में समाई, भाजपा नेता समेत दो की मौत
X

MP Accident : कटनी। शनिवार देर रात कटनी जिले के बिलहरी क्षेत्र में एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार कार लक्ष्मण सागर तालाब में जा गिरी, जिसमें भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत नायक 28 वर्ष और उनके दोस्त विकास तिवारी 26 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो अन्य युवक अभिषेक चौरसिया और अमन ताम्रकार ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली।

बता दें कि चारों दोस्त कटनी से अपने घर बिलहरी लौट रहे थे। देर रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी कार पहले एक ऑटो रिक्शा से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। बताया जा रहा है कि उस समय कार विकास तिवारी चला रहा था और अत्यधिक तेज रफ्तार के कारण उसने कार पर से नियंत्रण खो दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पांडे पुलिस बल और एनडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरे में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire