Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर, महिला समेत दो की मौत, तीन घायल

MP Accident : तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर, महिला समेत दो की मौत, तीन घायल
X

MP Accident : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में इंदौर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह लगभग छह बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी में तेज रफ्तार कार सडक़ किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार लोगों की जान खतरे में पड़ गई।

MP Accident : पुलिस के अनुसार यह हादसा दरबार ढाबे के पास हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुबह के समय कोहरे के कारण चालक ट्रक को समय रहते नहीं देख सका और संभवतः अधिक गति के कारण नियंत्रण खो बैठा।

MP Accident : हादसे में संध्या नेमा (56 वर्ष) पत्नी सुनील नेमा, इंदौर और मृदंग नेमा (28 वर्ष) पुत्र संजीव नेमा, भोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुनील नेमा (60 वर्ष) पिता अर्जुन लाल नेमा, संजीव नेमा (45 वर्ष) पिता मोहन नेमा और मीनल नेमा (40 वर्ष) पत्नी संजीव नेमा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire