Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : बोलेरो और ट्रक में हुई आमने-सामने भिड़ंत, 2 की मौत, कई घायल

गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

MP Accident : बोलेरो और ट्रक में हुई आमने-सामने भिड़ंत, 2 की मौत, कई घायल
X

MP Accident : सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत पर ही मौत हो गई। वहीं कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि रीवा रतहरा से कुछ लोग तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने सेमरिया आए थे। वापस लौटने के दौरान चुरहट थाना क्षेत्र में उनकी बोलेरो की ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire