Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : हार्वेस्टर से टकराई बाइक, दो मजदूरों की मौत, तीसरा गंभीर

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

MP Accident : हार्वेस्टर से टकराई बाइक, दो मजदूरों की मौत, तीसरा गंभीर
X

MP Accident : नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पीरा तिराहे के पास बाइक और हार्वेस्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर बाइक से करेली से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रहे हार्वेस्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अन्नीलाल रजक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रसन्न नामदेव को पहले करेली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक कृषि उपज मंडी में हम्माली (मजदूरी) का काम करते थे और रोज की तरह काम खत्म कर घर लौट रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने हार्वेस्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire