Breaking News
Create your Account
MP Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौत, 35 से ज्यादा घायल
MP Accident : श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शुक्रवार रात एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए।
MP Accident : हादसे का कारण
तेज रफ्तार घटना विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव की है। गुर्जर समाज के 40 से ज्यादा लोग वीरपुर के घुघस गांव से पार्वती बड़ौदा में भात मांगने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में पलट गया। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि बाकी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
MP Accident : मृतकों की पहचान
मरने वालियों की पहचान हुई है: सीमा (पत्नी कल्लू), गीता (पत्नी घनश्याम), सरोज (पत्नी मगन), सुनैना (पत्नी कल्ला)
MP Accident : प्रशासन और पुलिस की तत्परता
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पूर्व मंत्री रामनिवास रावत भी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। यह हादसा एक बार फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ज्यादा संख्या में लोगों को बैठाकर यात्रा करने की खतरनाक प्रथा को उजागर करता है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Online Fraud: योनो ऐप के नाम पर फॉरेस्ट कर्मचारी से ऑनलाइन ठगी, खाते से निकल गये 2.33 लाख रुपए
- 2. MI vs RCB IPL 2026 : आरसीबी की धमाकेदार जीत, मुंबई को 18 रन से हराया, फिल सॉल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार ने खेली अर्धशतकीय पारी
- 3. CG Police Transfer : रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों के बदले प्रभारी
- 4. Earthquake in Bageshwar बागेश्वर में महसूस हुए भूकंप के झटके, घर से निकल कर भागे लोग, रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

