Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित 3 की मौत, तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी

इस दर्दनाक टक्कर में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन की मौत हो गई।

MP Accident : पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित 3 की मौत, तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी
X

MP Accident : इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसे ने शहर को सदमे में डाल दिया। रालामंडल के पास तेज रफ्तार नेक्सन कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक टक्कर में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि प्रेरणा की शादी कुछ ही समय बाद होने वाली थी। परिवार में खुशी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन यह हादसा सब कुछ एक पल में मातम में बदल गया। हादसे में दो युवक और एक युवती की भी मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, कार में फंसे शवों को निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा। वहीं, ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। शुरुआती जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि सभी लोग किसी पार्टी से लौट रहे थे। तेजाजी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire