Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो की टक्कर में 3 की मौत, चार घायल

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

MP Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो की टक्कर में 3 की मौत, चार घायल
X

MP Accident : मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा माता बसैया थाना क्षेत्र के ग्राम पाराशर की तिवरिया के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्थरों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारियों से भरा ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक युवक और दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया और ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से पत्थर परिवहन किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वाहन के पास वैध अनुमति थी या नहीं और हादसे में चालक की लापरवाही की क्या भूमिका रही। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire