Begin typing your search above and press enter to search.
पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही मां की प्रतिमा, पंडाल में आने वाले भक्तों को वितरित किए जा रहे पेड़-पौधे

भोपाल। शारदीय नवरात्र पर्व के चलते पूरी राजधानी भक्ति मय हो गई है। शहर में एक से बढ़कर एक आकर्षक दुर्गा प्रतिमाएं और झांकी पंडाल बनाए गए है। वही माता मंदिर स्थित बड़ी राजमाता के नाम मशहूर मां दुर्गा की प्रतिमा शहर में विराजित प्रतिमाओं से सबसे अलग है।
इस बार मयंक मित्र मंडल समिति ने पर्यावरण और जीव जंतु संरक्षण की थीम पर मां की प्रतिमा विराजमान की है और सामाजिक संदेश के साथ लोगो को जागरूक किया जा रहा है। माता की प्रतिमा में पेड़,मोर ,तोता,गौरैया,चिड़िया घोंसला ,सुखा पेड़,तितली समेत अन्य वन्य प्राणियों के साथ तैयार किया है...समिति अध्यक्ष रितेश यादव ने बताया की पर्यावरण और जीव जंतु संरक्षण को लेकर मां दुर्गा की झांकी तैयार की गई है।
उन्होंने बताया पेड़ नहीं लगाएंगे ,पेड़ को पानी नहीं देंगे तो सूखा पड़ जाएगा,जिसके वजह से किसान चिंता में रहता है। यह मां दुर्गा की प्रतिमा में प्रदर्शित किया है। समिति के अध्यक्ष ने सभी भक्तों से अपील की है कि जीव जंतु और पर्यावरण संरक्षण करें,ज्यादा से ज्यादा लोग पेड़ लगाए। इस उपलक्ष में भक्तों को हम रोजाना पेड़ दे रहे। ज्यादा से ज्यादा लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो और पेड़ लगाए।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


