Create your Account
दरवाजे पर दुल्हन का इंतजार कर रही सास की मौत, खुशियां बदली मातम में...
UP News : मैनपुरी। मैनपुरी के करहल इलाके में एक शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बेटे की शादी के बाद दुल्हन के घर आने का इंतजार कर रही मां की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। दूल्हे की मां की मौत के बाद घर में गम और शोक का माहौल बन गया।
UP News : बता दें कि करहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान निवासी आशा देवी के बेटे संजय की शादी बुधवार को धूमधाम से हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन घर लौट रहे थे। घर में मेहमानों और परिजनों के बीच दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही थी। आशा देवी अपनी बहू के गृह प्रवेश को लेकर बेहद उत्साहित थीं। लेकिन जैसे ही दूल्हा-दुल्हन दरवाजे के पास पहुंचे, आशा देवी के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और वे बेहोश होकर गिर गईं।
UP News : परिजनों ने तुरंत आशा देवी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। दूल्हा संजय अपनी मां की मौत की खबर सुनकर फूट-फूट कर रोने लगा। वहीं, नई नवेली दुल्हन भी इस हादसे से सहम गई।
UP News : दुल्हन के आगमन और गृह प्रवेश की रस्में बेहद साधारण तरीके से औपचारिक रूप में पूरी की गईं। लेकिन घर में खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। परिवार और मेहमानों के बीच शोक की लहर फैल गई। आशा देवी का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया।
Related Posts
More News:
- 1. MP High Court का बड़ा फैसला : दूसरे राज्य के OBC प्रमाण-पत्र पर मध्य प्रदेश में नहीं मिलेगा आरक्षण
- 2. Harassment Against Coach Naval: पैरा स्टार के आरोप से खेल जगत में हलचल, नीरज चोपड़ा-सुमित अंतिल ने कोच नवल पर लगाए मानसिक उत्पीड़न के आरोप; SAI को दी लिखित शिकायत
- 3. Tamil Nadu Firecracker factory blast : तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 13 लोगों की मौत, कई घायल
- 4. Raipur City Crime : उरला हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, प्रेमी निकला महिला की हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

