Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
मुरैना की महापौर की बढ़ी मुश्किलें, होगी एफआईआर दर्ज, जानें क्या है मामला...
अधिवक्ता गुप्ता ने बताया कि महापौर शारदा सोलंकी ने जिस मार्कशीट को चुनाव के दौरान नामांकन में पेश किया

MP News : भोपाल। कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वालीं नगर निगम मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट देशना जैन ने उनके खिलाफ परिवाद पर सुनवाई की। कोर्ट ने फर्जी अंकसूची मामले में सिविल लाइन पुलिस को 7 अक्टूबर तक केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
MP News : वर्ष 2022 में नगर निगम चुनाव में निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहीं भाजपा की प्रत्याशी मीना जाटव ने महापौर शारदा पर नामांकन में हाई स्कूल की फर्जी अंकसूची लगाने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में परिवाद दायर किया। अधिवक्ता किशोरी लाल गुप्ता ने बताया कि महापौर शारदा सोलंकी ने जिस स्कूल से 1986 में 10वीं पास करने का दावा किया, वहां प्रबंधन ने उनके प्रवेश की पुष्टि ही नहीं की। वहीं मार्कशीट का रोल नंबर किसी अन्य शख्स का था। आरटीआइ से मिली जानकारी पर इस बात का खुलासा हुआ।
MP News : अधिवक्ता गुप्ता ने बताया कि महापौर शारदा सोलंकी ने जिस मार्कशीट को चुनाव के दौरान नामांकन में पेश किया उसमें दर्ज रोल नंबर यूपी के नरोत्तम नाम के शख्स का होना पाया गया। उप्र शिक्षा बोर्ड ने वैरिफिकेशन में रोल नंबर के धारक को हाई स्कूल परीक्षा में सभी विषयों में फेल होना बताया। वहीं आरटीआइ में स्कूल प्रबंधन ने भी उनके प्रवेश की पुष्टि नहीं की है और प्रबंधन ने अंकसूची को भी गलत बताया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


