Create your Account
More Booth-More Campaign: सीएम विष्णुदेव साय ने गृहग्राम बगिया में चलाया सदस्यता अभियान, 100 लोगों को बनाया भाजपा का सदस्य
- Pradeep Sharma
- 25 Sep, 2024
More Booth-More Campaign: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बुधवार को अपने गृह ग्राम बगिया
जशपुर। More Booth-More Campaign: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बुधवार को अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। जहां वे "मोर बूथ-मोर अभियान" सदस्यता कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम श्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
More Booth-More Campaign: सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी हम सभी के आदर्श पुरुष और मार्गदर्शक हैं, जिन्होंने हम सबको एकात्म माननवाद और अंत्योदय का पाठ पढ़ाया है। आज उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर हम छत्तीसगढ़ के लोगों की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं। अंत्योदय का अर्थ है समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा, जिसके लिए हम पूर्ण रूप से संकल्पित हैं।
स्थानीय लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता
More Booth-More Campaign: उन्होंने सदस्यता अभियान के तहत स्थानीय लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई और उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि, भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसके 18 करोड़ सदस्य हैं। ऐसे में पार्टी द्वारा हर 6 साल में संगठन पर्व सदस्यता अभियान और मोर बूथ - मोर अभियान के तहत सदस्यों के नवीनीकरण का कार्य, पार्टी के अंत्योदय के लक्ष्य और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। "हर बूथ में जाएंगे, 100 सदस्य बनाएंगे" का आह्वान करते किया।
अपने बूथ में 100 सदस्य बनाने गांव आया हूं
More Booth-More Campaign: सीएम ने कहा कि आज मुझे झारखंड भी जाना है। लेकिन पार्टी के निर्देश पर मोर बूथ- मोर अभियान के तहत सबसे पहले अपने बूथ में 100 सदस्यों को जोड़ने अपने गांव आया हूं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक सबको अपने बूथ में 100- 100 सदस्य बनाना है।
छत्तीसगढ़ बीजेपी को मिला है 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
More Booth-More Campaign: उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ बीजेपी को 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। जिसके तहत अभी 19 लाख लोगों का सदस्य बनना हर्ष का विषय है। उन्होंने जशपुर जिला भाजपा के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जशपुर जिले में अभी तक 40 हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, जिसका मैं स्वागत करता हूँ। आगामी दिनों में जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पार्टी जरूर पूरा करेगी।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : छज्जा गिरने से दादी और मासूम नातिन की दबकर मौत
- 2. CG News : मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में बिछाए करंट वाले तार, चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत
- 3. Sunday's Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भगवान सूर्यनारायण की विशेष कृपा, पढ़ें रविवार का राशिफल
- 4. CG News: रविवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण के आदेश का शिक्षकों ने किया विरोध, शनिवार को कराने की मांग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

