Begin typing your search above and press enter to search.
मध्य प्रदेश पर मेहरबान मानसून: भोपाल में रात से झमाझम का दौर, सड़के हुई जलमग्न, प्रदेश में भी बिगड़ी स्थिति
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भोपाल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल। राजधानी भोपाल में सावन झमाझम बरस रहा है। पूरे प्रदेश में गुरुवार दोपहर के बाद से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है जिससे अब स्थिति बिगड़ने लगी है। राजधानी भोपाल में भी कई जगहों पर जल भराव की खबरें सामने आ रही है। सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि भोपाल में शुक्रवार सुबह से भी तेज बारिश का दौर जारी है।
पिछले 24 घंटे में भोपाल में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई है। कैचमेंट एरिया और कोलांस नदी के लेवल से ऊपर बहने के कारण बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह जलस्तर 1663.30 फीट तक पहुंच गया। इसका फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है। यानी, साढ़े 3 फीट पानी आते ही तालाब फुल हो जाएगा। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में इस बार 23 जून को मानसून में इंटीग्रलिटी तभी से मानसून प्रदेश पर मेहरबान है और अब तक बारिश का आधा कोटा पूरा हो चुका है। भोपाल की बात करें तो यहां डेम और तालाब आपस में जुड़े हुए हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


