Breaking News
:

Monsoon arrives in Kerala: केरलम पहुंचा मानसून, बस्तर में प्री मानसून एक्टिविटी शुरु, रायपुर में आसमान पर छाये बादल

Monsoon arrives in Kerala

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों में प्री मानसून एक्टिविटी के असर से आंधी-बारिश देखने मिल सकती है।

Monsoon arrives in Kerala : नई दिल्ली/रायपुर। गर्मी से जूझ रहे भारतीय उप महाद्वीप के लिए बुधवार को अच्छी खबर आई। दक्षिण पश्चिम मानसून 4 जून को केरलम पहुंच गया है। अगले 2-3 दिन यह गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु को कवर कर सकता है। वहीं, बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों के अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में आगे बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, केरलम, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 7 दिन में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों में प्री मानसून एक्टिविटी के असर से आंधी-बारिश देखने मिल सकती है।


24 राज्यों में अलर्ट, केरलम में 11-20cm तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और तेलंगाना समेत 24 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई है। वहीं राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश, ओले गिरने और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी दो दिन के लिए यलो अलर्ट है।


राजधानी रायपुर में बादलों की आंखमिचौनी-

द​क्षिणी छत्तीसगढ़ के बस्तर में संभाग में प्री मानसून की ​गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांकेर, नारायणपुर के अलावा बस्तर संभाग के कई शहरों में गरज चमक की बारिश और तेज हवा चलने से मौसम बदला हुआ है। राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान पर बादल छाये हुए हैं।


बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। लेकिन हवा में ठंडक का अहसास हो रहा है। अगले चार.पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है।



Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us