Create your Account
Monkeypox: देश में मंकीपॉक्स के दूसरे मामले की पुष्टि, UAE से केरल लौटा शख्स मिला पॉजिटिव
- Pradeep Sharma
- 18 Sep, 2024
Monkeypox: देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है। केरल सरकार ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि संयुक्त अरब
तिरुवनंतपुरम। Monkeypox: देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है। केरल सरकार ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से हाल ही में लौटे 38 वर्षीय शख्स इस संक्रमण से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि मलप्पुरम के 38 वर्षीय व्यक्ति का संयुक्त अरब अमीरात से लौटने के बाद परीक्षण कराया गया था, जो पॉजिटिव आया है।
Monkeypox: स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज ने कहा कि एमपॉक्स के मरीज को अलग कर दिया गया है और मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार उसका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि 9 दिन पहले देश में पहले मंकीपॉक्स केस की पुष्टि हुई थी। पीड़ित शख्स ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की थी। यह मामला राष्ट्रीय राजधानी में सामने आया था, जहां हरियाणा के हिसार निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति में वायरस की पुष्टि होने के बाद उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Related Posts
More News:
- 1. UK: उत्तराखंड में लागू हुई वीबी-जी राम जी योजना, अब साल में 125 दिन मिलेगा रोजगार, 48 रुपये बढ़ी दैनिक मजदूरी
- 2. Big Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से इंदौर के 5 यात्रियों समेत 8 की मौत
- 3. Jailer 2 Release Date: रजनीकांत की 'जेलर 2' की रिलीज डेट का ऐलान, धमाकेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
- 4. PM Modi Takaichi Meeting: पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को कहा 'छोटी बहन', रक्षा और सेमीकंडक्टर पर अहम समझौते
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

