Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बंदर ने श्रीलंका में मचाया ब्लैकआउट का तांडव, 3 घंटे तक पूरा देश रहा अंधेरे में...

श्रीलंका की ऊर्जा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार से इस दिशा में गंभीरता से काम करने की मांग की।

बंदर ने श्रीलंका में मचाया ब्लैकआउट का तांडव, 3 घंटे तक पूरा देश रहा अंधेरे में...
X

New Delhi : नई दिल्ली। श्रीलंका में एक बंदर ने ऐसा उत्पात मचाया कि पूरे देश को 3 घंटे तक बिजली ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा। यह घटना रविवार, 9 फरवरी 2025 को दक्षिण कोलंबो के एक ग्रिड ट्रांसफॉर्मर स्टेशन में हुई, जहां एक बंदर के ग्रिड में घुसने के कारण पूरे देश की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कुमार जयकोडी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बंदर के ग्रिड में घुसने से सिस्टम में असंतुलन पैदा हो गया, जिसके चलते देशभर में बिजली गुल हो गई।

New Delhi : ऊर्जा मंत्री ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए इंजीनियरों ने तुरंत काम शुरू किया और करीब 3 घंटे के बाद देश के अधिकांश हिस्सों में बिजली बहाल की गई। हालांकि, इस दौरान श्रीलंका के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह घटना श्रीलंका के लिए नई नहीं है। साल 2022 में देश के आर्थिक संकट के दौरान लोगों को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था। उस समय देश में 10-10 घंटे तक बिजली गुल रहती थी, जिससे दैनिक जीवन और व्यापार पर गंभीर प्रभाव पड़ा था।

New Delhi : हालांकि, इस बार बिजली ब्लैकआउट की वजह कोई आर्थिक संकट नहीं, बल्कि एक बंदर था। इस घटना ने एक बार फिर श्रीलंका की ऊर्जा व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ग्रिड सुरक्षा को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

New Delhi : इस बीच, इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी। कई यूजर्स ने इसे हनुमान जी के लंका दहन की पौराणिक कथा से जोड़कर देखा। वहीं, कुछ लोगों ने श्रीलंका की ऊर्जा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार से इस दिशा में गंभीरता से काम करने की मांग की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire