Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Monalisa : महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की बदली तकदीर, बॉलीवुड में मिला बड़ा ब्रेक

यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित होगी और मोनालिसा इसमें लीड रोल निभाएंगी।

Monalisa : महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की बदली तकदीर, बॉलीवुड में मिला बड़ा ब्रेक
X

Monalisa : प्रयागराज। महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा की नीली भूरी आंखों ने सोशल मीडिया पर ऐसा जलवा बिखेरा कि उनकी तकदीर ही बदल गई। वायरल होने के बाद मोनालिसा को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिल गया है। मशहूर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी आगामी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए उन्हें साइन कर लिया है। यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित होगी और मोनालिसा इसमें लीड रोल निभाएंगी।

Monalisa : बता दें कि मोनालिसा महाकुंभ में माला बेचने के लिए अपने परिवार के साथ आई थीं। कुछ यूट्यूबर्स ने उनकी वीडियो बनाई, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। उनकी खूबसूरत नीली आंखें और सादगी भरी मुस्कान लोगों को इतनी पसंद आई कि वह इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। मीडिया चौनलों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स की लगातार खोजबीन से परेशान होकर उन्हें प्रयागराज से वापस इंदौर लौटना पड़ा। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बताया कि वह मोनालिसा की सादगी और स्वाभाविक सुंदरता से प्रभावित हुए और उन्होंने खुद इंदौर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की।

Monalisa : मोनालिसा और उनका परिवार फिल्म में काम करने के लिए सहमत हो गया है। मिश्रा ने यह भी कहा कि मोनालिसा ने कभी अभिनय नहीं किया, लेकिन वह इसे चुनौती के रूप में ले रही हैं। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी और उससे पहले मोनालिसा को अभिनय की ट्रेनिंग दी जाएगी। डायरेक्टर ने यह भी कहा कि आज की युवा लड़कियां सस्ती लोकप्रियता के लिए अश्लील रील्स बना रही हैं, लेकिन मोनालिसा एक प्रेरणा हैं कि साधारण परिवार से आने वाली एक सीधी-सादी लड़की भी मेहनत और टैलेंट के दम पर मनोरंजन जगत में जगह बना सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire