Top
Begin typing your search above and press enter to search.

फ्लैट में घुसकर युवती से छेड़छाड़, भाई ने विरोध किया तो बदमाशो ने की मारपीट

वारदात की शिकायत दर्ज कराने युवती थाने पहुंची। यहां देर रात होने की वजह से महिला पुलिस अफसर मौजूद नहीं थी।

फ्लैट में घुसकर युवती से छेड़छाड़, भाई ने विरोध किया तो बदमाशो ने की मारपीट
X
भोपाल। राजधानी भोपाल में क़ानून व्यवस्था बेलगाम होती जा रही है।लागातार बदमाश पुलिस से बेखोफ वारदातों को अंजाम दे रहे है उनको अब न कानून का ख़ौफ़ बचा है और न पुलिस का।ताज़ा मामला अयोध्या नगर इलाके का है।जानकारी के मुताबिक भोपाल की पॉश कॉलोनी मिनाल रेसीडेंसी में एक युवती के फ्लैट में दो पड़ोसी युवक घुस गए। युवती के भाई ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की तो झूमाझटकी करने लगे। युवती बचाने आई तो उसके साथ छेड़छाड़ की।

पीड़ित ने डायल 100 को सूचना दी। गार्ड के पहुंचने पर दोनों युवक भाग निकले।गुरुवार दोपहर बाद आरोपी शिवम शर्मा और अभिनव त्रिपाठी को पुलिस ने अवधपुरी से गिरफ्तार कर लिया। वे एक दोस्त के फ्लैट में छिपे थे। अभिनव बीबीए जबकि शिवम बीई का स्टूडेंट है।इससे पहले वारदात के बाद पुलिस ने कहा था कि आरोपियों के फ्लैट पर ताला लगा मिला था। हालांकि, एक वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों आरोपी एक पुलिसकर्मी के साथ खड़े हैं। जब डायल 100 मौके पर पहुंची तो दोनों वहीं मौजूद थे।

वारदात की शिकायत दर्ज कराने युवती थाने पहुंची। यहां देर रात होने की वजह से महिला पुलिस अफसर मौजूद नहीं थी। कंट्रोल रूम में कॉल कर महिला पुलिसकर्मी को बुलाया गया। उन्हें आने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। रात करीब साढ़े तीन बजे एफआईआर दर्ज की जा सकी।पुलिस ने छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire