Top
Begin typing your search above and press enter to search.

मोहन कैबिनेट: एमपी में लागू होगा गुजरात मॉडल, 1 साल का रिपोर्ट कार्ड देंगे मंत्री,श्री कृष्ण पाथेय न्यास के गठन को केबिनेट ने दी मंजूरी

मोहन कैबिनेट: एमपी में लागू होगा गुजरात मॉडल, 1 साल का रिपोर्ट कार्ड देंगे मंत्री,श्री कृष्ण पाथेय न्यास के गठन को केबिनेट ने दी मंजूरी
X
भोपाल। मप्र में मोहन यादव कैबिनेट की बैठक भोपाल में हुई जिसमे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि प्रदेश में राम वन गमन पथ की तर्ज पर श्री कृष्ण पाथेय का निर्माण किया जाएगा.इसके लिए एक श्री कृष्ण पाथेय न्यास के गठन को केबिनेट ने मंजूरी दी है.. न्यास में 28 सदस्य होंगे, जिसमे 23 शासकीय और 5 अशासकीय होंगे।

बैठक में सभी मंत्रियों को सीएम ने निर्देश दिए कि सभी मंत्री सरकार के 1 वर्ष होने पर अपना रिपोर्ट कार्ड देना है। जिसमे उपलब्धियों, नवाचार के अलावा आगामी कार्ययोजना भी रहेगी इसी के साथ मोहन यादव सरकार ने बड़ा फैसला लिया है की.. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायकों की भर्ती प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से होगी..देश में पहली बार पोर्टल के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया होगी..केबिनेट ने इस निर्णय को मंजूरी दे दी है..आज सीएम मोहन यादव ने आंगनबाड़ी भर्ती पोर्टल और संपदा पोर्टल का शुभारंभ किया..संपदा पोर्टल में अब सरकारी आवासों का ऑनलाइन पंजीयन और रिक्त देखी जा सकेगी।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire