Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Mohan Bhagwat: मोहन भागवत आज भोपाल दौरे पर, करेंगे विद्या भारती के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज यानी मंगलवार 4 मार्च को यहां विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के लगभग 700 कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक रूप से उद्घाटन

Mohan Bhagwat: मोहन भागवत आज भोपाल दौरे पर, करेंगे विद्या भारती के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन
X

भोपाल। Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज यानी मंगलवार 4 मार्च को यहां विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के लगभग 700 कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे। प्रशिक्षण शिविर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।

Mohan Bhagwat: इस बाबत संघ के पदाधिकारी ने बताया कि आगामी आठ मार्च को शिविर के समापन सत्र को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और आरएसएस के विचारक तथा विद्या भारती के वरिष्ठ सलाहकार सुरेश सोनी संबोधित करेंगे।

Mohan Bhagwat: बता दें कि, बीते 2 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने बीते रविवार को सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक आकांक्षाओं के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया था।

Mohan Bhagwat: भागवत ईटानगर के निकट नाहरलागुन में न्यीशी समुदाय के प्रतिष्ठित प्रार्थना केंद्र डोनयी पोलो न्येदर नामलो में गए और सामाजिक सद्भाव तथा राष्ट्र निर्माण को बढ़ावा देने में आध्यात्मिक प्रथाओं की भूमिका पर बात की थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire