Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Mohammed Shami: चेक बाउंस मामले में मोहम्मद शमी को राहत, अलीपुर कोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी

Mohammed Shami: चेक बाउंस मामले में मोहम्मद शमी को राहत, अलीपुर कोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
X

Mohammed Shami: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को चेक बाउंस मामले में बड़ी राहत मिली है। पश्चिम बंगाल की अलीपुर कोर्ट ने सुनवाई के बाद शमी को सभी आरोपों से बरी कर दिया। यह मामला उनकी पूर्व पत्नी हसीन जहान (Hasin Jahan) द्वारा दर्ज कराया गया था। हसीन जहां ने आरोप लगाया था कि घर खर्च के लिए शमी द्वारा दिया गया एक लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया था। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि शमी के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित नहीं हो सके।

दोनों के बीच लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है। पिछले वर्ष कलकत्ता हाईकोर्ट ने शमी को अपनी पत्नी और बेटी के लिए कुल चार लाख रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। इसमें हसीन जहां को 1.5 लाख रुपये और बेटी को 2.5 लाख रुपये प्रति माह देने की बात कही गई थी। हालांकि, हसीन जहां ने इस राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। फिलहाल दोनों के बीच कानूनी लड़ाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire