Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Mohammad Siraj: क्या सच में मोहम्मद सिराज ने फेंकी 181.6 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गेंद, तोड़ डाला शोएब अख्तर का रिकॉर्ड? जानें वायरल मीम की सच्चाई

Mohammad Siraj: क्या सच में मोहम्मद सिराज ने फेंकी 181.6 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गेंद, तोड़ डाला शोएब अख्तर का रिकॉर्ड? जानें वायरल मीम की सच्चाई
X

Mohammad Siraj: नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी पर एक बड़ी बहस छिड़ गई। मैच के दौरान, जब सिराज ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के 25वें ओवर की चौथी गेंद डाली, तो ब्रॉडकास्टर ने उनकी गेंद की स्पीड 181.6 किमी प्रति घंटा दिखाई। यह देख कर फैंस हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि सिराज ने शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Mohammad Siraj: बता दें, शोएब अख्तर ने 2003 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद डाली थी, जो अब तक की सबसे तेज गेंद फेंकने का विश्व रिकॉर्ड बना हुआ है।


Mohammad Siraj: हालांकि, यह दावा पूरी तरह से गलत साबित हुआ। दरअसल, ब्रॉडकास्टर की गलती से ऐसा हुआ। सिराज ने वास्तव में इतनी तेज गेंद नहीं फेंकी थी, और न ही उन्होंने शोएब अख्तर के रिकॉर्ड को तोड़ा है। यह तकनीकी गलती थी, जिसे बाद में सही किया गया। इस घटना के चलते सोशल मीडिया पर मो. सिराज के नाम की मीम की बाढ़ आ गई है। जिसमे लोग उनकी चुटकी लेते नजर आ रहे है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire