Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Moeen Ali Takes Retirement: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से की संन्यास की घोषणा, कहा- मुझे टीम में नहीं चुना गया

Moeen Ali Takes Retirement: खेल डेस्क: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर मोइन अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीमित ओवर की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल नहीं किया गया था। मोइन ने इंग्लैंड के लिए अपना अंतिम मैच 27 जून को गयाना में खेले गए टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ खेला था, जिसमें भारत ने इंग्लिश टीम को हराया था।
Moeen Ali Takes Retirement: मोईन ने क्या कहा-
37 वर्षीय मोइन अली ने कहा कि यह उनके लिए सही समय है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का, ताकि नई पीढ़ी को अधिक अवसर मिल सकें। डेली मेल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैं 37 साल का हूं और इस महीने ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के लिए मुझे टीम में नहीं चुना गया। मैंने इंग्लैंड के लिए काफी क्रिकेट खेली है, लेकिन अब अगली पीढ़ी को मौका देने का वक्त आ गया है। इंग्लैंड क्रिकेट ने भी मुझे यही सलाह दी थी। मुझे लगा कि यही सही समय है।"
Moeen Ali Takes Retirement: अंतरराष्ट्रीय करियर-
2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से मोइन अली ने इंग्लैंड के लिए एक ऑलराउंडर के रूप में 68 टेस्ट, 138 वनडे और 92 टी20आई मैच खेले। उन्होंने इन सभी प्रारूपों में इंग्लैंड के लिए 6678 रन बनाए, आठ शतक और 28 अर्द्धशतक लगाए, साथ ही 366 विकेट भी लिए। हालांकि, मोइन अली फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में कोचिंग के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका निभाएंगे।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


