Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

भोपाल-इंदौर के 57 स्टेशन पर चलेंगे मोबिलिटी कार्ड, एक कार्ड से दोनों शहरों में कर पाएंगे मैट्रो की यात्रा

वहां कार्ड धारको को दस से 20 फीसदी का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

भोपाल-इंदौर के 57 स्टेशन पर चलेंगे मोबिलिटी कार्ड, एक कार्ड से दोनों शहरों में कर पाएंगे मैट्रो की यात्रा
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और व्यापारिक राजधानी इंदौर को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलने जा रही है। इंदौर और भोपाल में अधिकतर स्टेशनों का काम पूर्णता की ओर है। इस दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मेट्रो प्रशासन की मानो तो दिल्ली की तर्ज पर ही मोबिलिटी कार्ड सिस्टम को भोपाल और इंदौर मैट्रो स्टेशन पर भी शुरू करने की प्लानिंग है। जानकारी के मुताबिक भोपाल और इंदौर मेट्रो के 57 स्टेशनों पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड स्वीकार किए जाएंगे। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के माध्यम से मैट्रो यात्री दोनों शहरों में मेट्रो में सफर कर पाएंगे।

MP News : धीरे-धीर ट्रांसपोर्ट के अन्य जरियों से इस कार्ड को जोड़ा जाएगा। स्टेशनों पर दिल्ली की तरह ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम भी रहेगा मप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन ने करीब चार साल यानि 2028 तक सभी 57 मेट्रो स्टेशनों पर मोबिलिटी कार्ड के साथ ही ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन की सुविधा शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इसके एक साल बाद तक का समय डिफेक्ट प्लायबिलिटी पीरियड रहेगा। यानि सिस्टम में कोई भी गड़बड़ी आने पर उसे सुधारने का जिम्मा चयनित वित्तीय संस्थान का रहेगा। इस दौरान मेटेनेंस भी संभालना होगा।

MP News : इसका मकसद देश भर में कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देना, समय बचाने और उपयोगकर्ताओं को एक कार्ड से यात्रा, टोल टैक्स व पार्किंग शुल्क के भुगतान करने लायक बनाना है। मेट्रो, रेल, बस में भी इसका उपयोग किया सकता है। इस कार्ड से पैसा निकाला जा सकता है और अन्य खरीदी के लिए भुगतान भी किया जा सकता है। अभी तक 25 से अधिक बैंक रूपे कार्ड के तौर पर इसे उपलब्ध करा रहे है। खास बात यह है कि कार्ड से टैप एंड गो यानि महीन या स्वैलर के सामने रख कर भुगतान की सुविधा मिलती है। अभी दिल्ली मेट्रो और एगरपोर्ट लाइन में यह कार्ड इस्तेमाल किए जा रहे है। वहां कार्ड धारको को दस से 20 फीसदी का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire