Begin typing your search above and press enter to search.
MMS scandal: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से MMS कांड भिलाई नगर पुलिस आज करेगी पूछताछ
MMS scandal: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से MMS कांड भिलाई नगर पुलिस आज करेगी पूछताछ

दुर्ग। MMS scandal: भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के एमएमएस कांड के मामले में भिलाई नगर पुलिस सोमवार को पूछताछ करेगी। इससे पहले पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर इससे जुड़े सबूत पेश करने को कहा था।बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान देवेंद्र यादव का एक एमएमएस वायरल हुआ था।
MMS scandal: एमएमएस को लेकर बीजेपी के कुछ नेताओं ने दावा किया कि वीडियो में महिला के साथ दिख रहा युवक कोई और नहीं बल्कि विधायक देवेंद्र यादव है। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव ने रोते हुए सफाई दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले विपक्ष के लोगों ने उन्हें बदनाम करने के लिए फर्जी एमएमएस जारी किया है।
MMS scandal: बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में भी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के एमएमएस का मामला बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया। चंद्राकर ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मामले से जुड़ी एफआईआर की जांच की जानकारी भी मांगी थी। अब इसी मामले में भिलाई नगर पुलिस पूछताछ करेगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


