Begin typing your search above and press enter to search.
विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया फरसगांव के वार्डों का निरीक्षण, वार्डवासियों से की मुलाकात

रामकुमार भारद्वाज
फरसगांव: क्षेत्रीय विधायक नीलकंठ टेकाम ने 30 अक्टुबर बुधवार को फरसगांव पहुंच वॉर्ड क्रमांक 02, 03 औऱ 09 का औचक निरीक्षण कर सभी वॉर्डवासियों से मुलाकात किए। मुलाकात के दौरान वॉर्डवासियों ने विभिन्न प्रकार की समस्या के निराकरण हेतु अधिकारीयों को निर्देश एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना से होने वाला फायदा को बताए।
वार्डो में भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान 3 वॉर्डवासियों के प्रधानमंत्री आवास का भी निरीक्षण किए। जो पक्का मकान से वंचित लोगों का सर्वे कर जल्द से जल्द इस योजना का लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देश दिया । फरसगांव वॉर्ड के निरीक्षण में मुख्य रूप से बिजली पानी, साफ सफाई, बना हुआ पक्का मकान, अधूरे मक्कान का निरीक्षण किया।
वही यादव समाज के लोगो का सामूदायिक भवन वर्षों से अधूरा पड़ा, उसका भी यादव समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों के जानकारी देते ही, जल्द निराकरण का आश्वासन दिया । वही शिव मंदिर के पास तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर भी जानकारी लिए। साथ ही आदर्श विद्यालय मैदान में भूत पूर्व सैनिको द्वारा पुलिस भर्ती, बस्तर फाइटर में भर्ती होने वाले युवक युवतियों से मुलाकात किए। फरसगांव वॉर्ड निरीक्षण के दौरान वॉर्ड 09 के तरफ से हाईस्कूल जाने वाला एक शॉर्टकट रास्ता है। उस रास्ता निर्माण का भी निरीक्षण किया ।
सुबह के इस निरीक्षण मौके पर गणेश दुग्गा नगर पंचायत अध्यक्ष, गणेश जयसवाल नगर पंचायत उपध्याक्ष, सुकलाल मरकाम जनपद उपाध्यक्ष, जागेश्वर हिड़को पार्षद, प्रवीण राव, कामेश्वर साहू, हलाल मरकाम, सुजीत सक्सेना, मुकेश पांडे, मोहित सिंह, दीपेंद्र मसीह, राजेश सोना सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


