Top
Begin typing your search above and press enter to search.

आज रिहा हो सकते है विधायक देवेंद्र यादव, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

आज रिहा हो सकते है विधायक देवेंद्र यादव, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
X

रायपुर: भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में 7 महीने से जेल में बंद विधायक को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। 17 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किए गए यादव पर हिंसा भड़काने का आरोप था, जिसके बाद उन्हें रायपुर जेल में रखा गया।


अब, करीब 7 महीने बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस ने इसे बड़े उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी कर ली है। NSUI और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जेल के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ता इसे यादगार स्वागत समारोह बनाने की योजना बना रहे हैं। समर्थकों में उत्साह की लहर है और वे अपने नेता के स्वागत के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। यह कांग्रेस के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire