Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Miss Universe 2025: मिस यूनिवर्स का ताज मेक्सिको की फातिमा बॉश के नाम, 121 देशों को पछाड़कर रचा इतिहास, जानें कितना पढ़ी-लिखी हैं मॉडल
Miss Universe 2025: मुंबई: थाईलैंड में आयोजित 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के भव्य फिनाले में मेक्सिको की फातिमा बॉश फर्नांडेज ने इस वर्ष का खिताब अपने नाम कर दुनिया भर में सुर्खियाँ बटोर लीं। 121 देशों की दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने मिस यूनिवर्स 2025 का ताज पहना। मिस यूनिवर्स 2024 विजेता विक्टोरिया केजर थेलविग ने फातिमा को क्राउन पहनाकर मिस यूनिवर्स परिवार में उनका स्वागत किया।
Miss Universe 2025: फातिमा बॉश का जन्म 19 मई 2000 को मेक्सिको के तबास्को प्रांत के विल्लाहेरमोसा में हुआ। बचपन से ही उत्साही और प्रकृति-प्रेमी रहीं फातिमा ने कम उम्र में ही कई चुनौतियों का सामना किया। 6 साल की उम्र में उन्हें डिस्लेक्सिया, एडीएचडी और हाइपरएक्टिविटी जैसी न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थितियों का पता चला, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। 16 वर्ष की आयु में वे पढ़ाई के लिए अमेरिका के वर्मोंट गईं और एक साल बाद ही फ्लोर तबास्को का खिताब जीत लिया। इसके बाद फातिमा ने इटली के मिलान स्थित NABA से कॉम्प्लीमेंट्री स्टडी की. वह रियूजेबल प्रोडक्ट्स को नए रूप में ढालने की कला काफी अच्छे से जानती हैं।
Miss Universe 2025: उन्होंने फैशन और अपैरल डिजाइन में डिग्री मेक्सिको की इबेरोअमेरिकाना यूनिवर्सिटी से हासिल की, जिसके बाद इटली के मिलान में आगे की पढ़ाई की। फातिमा पर्यावरण संरक्षण, मानसिक स्वास्थ्य और प्रवासी सहायता जैसे मुद्दों पर सक्रिय हैं। पिछले नौ वर्षों से वे कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद कर रही हैं और हर साल तबास्को के ऑन्कोलॉजी हॉस्पिटल में उपहार भेजती हैं।

Related Posts
More News:
- 1. Indian Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, इस दिन से संभालेंगे पदभार
- 2. Noida Fire Incident: नोएडा की IVY काउंटी सोसाइटी में 12वीं मंजिल पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद
- 3. Share Market 12 जून: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी में 292 अंकों की छलांग
- 4. Tuesday Horoscope: छठा बड़ा मंगल आज, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी तरक्की, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

