Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Miss India 2024 Nikita Porwal: उज्जैन की निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024: अब मिस वर्ल्ड में करेंगी भारत को रिप्रेजेंट

Miss India 2024 Nikita Porwal: उज्जैन की निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024: अब मिस वर्ल्ड में करेंगी भारत को रिप्रेजेंट
X
Miss India 2024 Nikita Porwal: मुंबई: मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल को फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया है। यह खिताब उन्हें 16 अक्टूबर 2024 को मुंबई के महालक्ष्मी स्थित फेमस स्टूडियो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिला। इस प्रतियोगिता में निकिता ने पूरे भारत से आए 30 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए ताज अपने काम की। उन्होंने राजस्थान की नंदिनी गुप्ता को रिप्लेस किया, जो 2023 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी थीं।


Miss India 2024 Nikita Porwal: उज्जैन से मिस इंडिया तक का सफर
निकिता पोरवाल का सफर न केवल ब्यूटी कांटेस्ट बल्कि थिएटर और अभिनय में भी काफी इंस्पायरिंग रहा है। उन्होंने महज 18 साल की उम्र में टीवी एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही रंगमंच की ओर रुख किया। अब तक 60 से अधिक नाटकों में अभिनय कर चुकीं निकिता का थिएटर के प्रति गहरा लगाव है। उनकी एक रचना "कृष्ण लीला" नामक 250-पृष्ठ का नाटक भी लिखा है।

निकिता न केवल रंगमंच में सक्रिय रही हैं, बल्कि एक फीचर फिल्म में भी काम कर चुकी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित हो चुकी है और जल्द ही भारत में रिलीज़ होगी। उनकी इस यात्रा में उन्हें उज्जैन के समृद्ध सांस्कृतिक माहौल और महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी, बड़ौदा में की गई। निकिता ने "मिस मध्य प्रदेश" का खिताब भी जीता है।



Miss India 2024 Nikita Porwal: ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा है रोल मॉडल
निकिता पोरवाल ने अपने जीवन में मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय को अपना आदर्श माना है और उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए सौंदर्य और अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। निकिता का सपना है कि वह संजय लीला भंसाली जैसे प्रतिष्ठित निर्देशक के साथ काम करें। उन्होंने ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा की तरह बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की इच्छा जताई है, ऐश्वर्या और प्रियंका ने भी मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद भंसाली की फिल्मों में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।


Miss India 2024 Nikita Porwal: फेमिना मिस इंडिया 2024 के फाइनलिस्ट
इस साल की प्रतियोगिता में निकिता पोरवाल के साथ-साथ रेखा पांडे पहली रनर-अप और आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर-अप रहीं। यह भव्य समारोह देर रात तक चला, और मिस इंडिया का ताज पहनाए जाने के बाद निकिता ने अपने अद्भुत सफर के बारे में बताया। अब निकिता मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और दुनिया भर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire