Begin typing your search above and press enter to search.
राजधानी में बेखौफ हुए बदमाश, सशस्त्र बल के जवान को पीटा

रायपुर: राजधानी में कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ती नज़र आ रही हैं। आज सरेराह एक जवान पर 4 अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना में जवान इंद्रजीत निर्मलकर, जो 20वीं वाहनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में आरक्षक के पद पर तैनात हैं, को बुरी तरह पीटा गया। इस हमले के चलते जवान का एक दांत भी टूट गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई, जहां जवान कमांडेंट के कार्यालय के पास सुरक्षागार्ड के रूप में तैनात था। इस हमले ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। टिकरापारा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की पहचान के लिए प्रयासरत है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


