Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बदमाश ने विधवा का घर बुल्डोजर से ढहाया, वीडियो हुआ वायरल

बदमाश ने विधवा का घर बुल्डोजर से ढहाया, वीडियो हुआ वायरल
X
भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना इलाके में एक विधवा के घर को बदमाशों ने ढहा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। जानकारी के अनुसार, छोला थाना क्षेत्र में स्थित सरजू बाई (75) शिव नगर स्थित एक मकान में 24 साल से रह रही है।

उनका आरोप है कि मंगलवार को क्षेत्र के बदमाश बंटी बघेल, बंटी सरदार और जगदीश वंशकार ने जेसीबी लेकर पहुंचे और घर ढहा दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सरजू बाई के भतीजे पवन अहिरवार का कहना है कि यह मकान सरजू बाई के पति तोरण सिंह ने साल 2002 में हाफिज अली से खरीदा था। आर्थिक हालत ठीक न होने से उस वक्त रजिस्ट्री नहीं करवा पाए थे, लेकिन एक अनुबंध करवाया गया था।

वर्ष 2003 में तोरण सिंह की मृत्यु हो गई। इसके बाद हाफिज अली ने रजिस्ट्री नहीं करवाई और फिर बंटी बघेल को जगह बेच दी। अब उन्होंने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घर तोड़ दिया। ये घर सरजू बाई ने भी किराए पर दिया था। जिससे उसका गुजारा चलता था। मामले में पवन अहिरवार का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire