Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Mirzapur The Movie Teaser : ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, अब बड़े पर्दे पर कालीन भैया और गुड्डू पंडित मचाएंगे भौकाल

Mirzapur The Movie Teaser : ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, अब बड़े पर्दे पर कालीन भैया और गुड्डू पंडित मचाएंगे भौकाल
X

Mirzapur The Movie Teaser : मुंबई : ओटीटी की सबसे चर्चित क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस एक बार फिर पूर्वांचल की खौफनाक दुनिया में लौटने को लेकर उत्साहित हैं।

Mirzapur The Movie Teaser : टीजर में दिखी सत्ता और हिंसा की दुनिया

टीजर में मिर्जापुर की उसी पुरानी दुनिया की झलक दिखाई गई है, जहां सत्ता, हिंसा और बदले की आग जल रही है। फिल्म की कहानी मिर्जापुर यूनिवर्स के एक नए और बड़े अध्याय को पेश करेगी। टीजर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।

Mirzapur The Movie Teaser : पंकज त्रिपाठी, अली फजल और जितेंद्र कुमार की दमदार एंट्री

टीजर में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु अपने चर्चित किरदारों में नजर आए हैं। सबसे बड़ा सरप्राइज जितेंद्र कुमार की एंट्री है, जो बबलू पंडित के किरदार में दिखाई दिए। इसके अलावा रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर और मोहित मलिक जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Mirzapur The Movie Teaser : 4 सितंबर को थिएटर में धमाका

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु भाषा में भी दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire