Create your Account
नाबालिग को किडनैप करके 4 बार बेचा, 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पूछताछ जारी...
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में ह्यूमन ट्रैफिकिंग का बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो साल पहले अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से नाबालिग को अपहरण करके बेचे जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो साल बाद नाबालिग को अशोकनगर से बरामद किया है। जानकारी मिली है कि युवती तीन लोगों को बेचने के बाद चौथे युवक को बेची गई थी,और बेचने के बाद उसकी शादी कर दी गई थी। फिलहाल युवती अपने ससुराल में रहना चाहती है लेकिन पुलिस बयान दर्ज करने के लिए उसे अपने साथ लेकर आई है।
MP News : पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़िता को 25 साल का बता कर शादी करवाई गई थी। लेकिन अभी वह नाबालिक है। और अगले महीने बालिक होने जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया की उसके माँ का देहांत हो गया और पिता को उसने कभी देखा नहीं। वह आपने मामा के साथ रहती थीं मामा ने भी उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया जिससे परेशान होकर वह घर से चली गई थीं। जब वह ऑटो में बैठी तो ऑटो वाले ने भी उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने बताया की नाबालिक को दो लाख रुपए में बेचा गया था। जिसने लड़की को ख़रीदा उसे गिरफ्तार किया गया हैं।
MP News : एक दंपति, पीड़िता के मामा और आटो वालों को भी इसमें आरोपी बनाया गया है। साथ ही पीड़िता के फर्जी डॉक्यूमेंट बनाने वाला भूपेंद्र अभी फरार है उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक दो साल में नाबालिग को 3 से 4 बार बेचा गया और उसके साथ शारीरिक शोषण भी किया गया था। इसमें नाबालिग ने पांच से छह लोगों के नाम भी बताए हैं। जिसमे उसका सगा मामा भी शामिल है.बताया जा रहा है कि अशोका गार्डन से अपहरण करके नाबालिग को रायसेन ले जाया गया। जहां उसे कई दूसरे अन्य स्थानों पर बेचा गया था।
MP News : जानकारी के अनुसार, साल 2023 में 15 वर्षीय नाबालिग का अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया था। तभी से मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस को करीब दो दिन पहले जानकारी आई कि किडनैप की गई लड़की अशोक नगर में रह रही है। पुलिस की एक टीम अशोकनगर के लिए रवाना हुई।अब पुलिस की विशेष टीम इस मामले की जाँच कर रही है। गौरतलब है कि मामले में शामिल दंपति पर पहले भी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और देह के आरोप लगे है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में बिछाए करंट वाले तार, चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत
- 2. Babar Azam: पाकिस्तान के टेस्ट टीम से शान मसूद की छुट्टी, तीन साल बाद फिर कप्तान बने बाबर आजम, पीसीबी ने किया बड़ा बदलाव
- 3. MP News : फोटो को लेकर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- 4. Navya-Malik drug-case: ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक एमडीएमए केस की जांच अब एसआईटी के हवाले, ड्रग नेटवर्क और मनी ट्रेल की होगी नए सिरे से पड़ताल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

