Top
Begin typing your search above and press enter to search.

खेल दिवस पर मंत्री सारंग ने खिलाड़ियों को किया पुरुस्कृत, खेलो-बढ़ो” अभियान एमपी में जल्द होगा शुरु

खेल दिवस पर मंत्री सारंग ने खिलाड़ियों को किया पुरुस्कृत, खेलो-बढ़ो” अभियान एमपी में जल्द होगा शुरु

खेल दिवस पर मंत्री सारंग ने खिलाड़ियों को किया पुरुस्कृत, खेलो-बढ़ो” अभियान एमपी में जल्द होगा शुरु
X
भोपाल।खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल दिवस पर मध्यप्रदेश में जल्द 'खेलो-बढ़ो' अभियान लाँच करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस अभियान की शुरूआत की जायेगी। मंत्री सारंग ने तात्या टोपे स्टेडियम में खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने इस अवसर पर खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। सारंग ने कहा कि हर गांव-शहर में खेल हो और खेल प्रतिभाएं आगे आये। इसके लिये हर पंचायत स्तर पर खेल संरचनाएं विकसित होगी।



यही नहीं प्रयास होगा कि युवा उस खेल मैदान तक पहुंचे, इस दिशा में भी कार्य किया जायेगा।सारंग ने कहा कि सरकार खेल की अधोसंरचना और खिलाड़ियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। आशा है कि खिलाड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। खेल मैदान से युवाओं को जोड़ने से खेल प्रतिभा निखरेगी। इस टेलेन्ट सर्च से खिलाड़ियों की संख्या में लगभग दोगुना इजाफा होगा। इसके लिये स्कूल शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित किया जायेगा। सारंग ने कहा कि खिलाड़ियों की भविष्य की चिंता पर भी सरकार काम कर रही है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों की हर प्रकार की समस्या के निराकरण के प्रयास जारी है। खेल प्रतिभाओं को शासकीय नौकरी भी उपलब्ध करवाई जायेगी।


नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल का गठन

मंत्री सारंग ने कहा कि खेल संघ के विवाद से खिलाड़ियों और खेल को हो रहे नुकसान पर नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल के गठन का सुझाव दिया गया है। केंद्रीय खेल मंत्री ने सुझाव को गंभीरता से लेते हुए ट्रिब्यूनल के गठन का आश्वासन दिया। वर्तमान में भी कई खेल संघों में विवाद की स्थिति है जिसके कारण भारी संख्या में प्रतिभावान खिलाड़ियों का नुकसान हो रहा है। यदि नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल का गठन होता है, तो यह भारत के खिलाड़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल होगी। नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल के गठन से निश्चित ही भारतीय खेलों को नई दिशा मिलेगी।

युवा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत हो

मंत्री सारंग ने कहा कि युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती लिये खेल से जुड़ना होगा। इसी से देश भी सशक्त होगा। युवाओं में खेल की दक्षता हो और खेल भावना तीव्र हो। साथ ही सच्चे और अच्छे नागरिक जरूर बने।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire