Top
Begin typing your search above and press enter to search.

माइंस के कर्मचारी ने 300 फीट की ऊंचाई पर लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

माइंस के कर्मचारी ने 300 फीट की ऊंचाई पर लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
X
बालोद: जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक ठेका श्रमिक ने आज सुबह सीएसडब्ल्यूपी प्लांट में 300 फीट की ऊंचाई पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लंकेश्वर पटेल के रूप में हुई है, जो पिछले पांच वर्षों से दल्लीराजहरा माइंस में माइंस किलिनिंग का कार्य कर रहा था। वर्तमान में वह वेल्डिंग का काम कर रहा था और एपस सोसाइटीज में ठेका श्रमिक था।


फांसी लगाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही दल्लीराजहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस घटना के बाद साथी कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों में सनसनी फैल गई है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire