Begin typing your search above and press enter to search.
Mineral Department: खनिज विभाग ने कोल डिपो में दबिश देकर स्टॉक से ज्यादा कोयला मिलने पर कोल डिपो को किया सील
खनिज विभाग को मीडिया से जानकारी मिली कि रूमगा गांव स्थित श्याम इंटरप्राइजेश कोल डिपो से एक ट्रेलर कोयला बिना किसी दस्तावेज के बिलासपुर जाने को निकला था

Mineral Department: गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले में कोल डिपो में आज स्थानीय खनिज विभाग की टीम ने दबिश देकर बड़ी कार्यवाही करते हुए पूरे कोल डिपो को सील कर दिया। कोल डिपो परिसर में विभाग के द्वारा दो खाली ट्रेलर एक कोयले से भरा ट्रेलर व एक जेसीबी को जप्त करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई है। विभाग के अनुसार उन्हें भंडारण में 1000 टन कोयला अधिक मिला है, फिलहाल पूरे मामले में संबंधित फर्म को नॉटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
Mineral Department: दरअसल जिला खनिज विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के रूमगा गांव स्थित संचालित श्याम इंटरप्राइजेश जिसके संचालक बिलासपुर के मनोज कुमार कौशिश है, इनके द्वारा जो कोल डिपो का संचालन किया जा रहा है वहा की गतिविधियां संदिग्ध है वहा पर सीमावर्ती मध्यप्रदेश से चोरी छुपे अवैध तरीके से कोयले की खेप कोल डिपो पहुंचता है और उसके बाद फिर दिन के उजाले में उन कोयले को बिलासपुर रायपुर सहित आसपास इलाको में पहुंचाया जाता है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


