Create your Account
Millet Cafe opens in Vidhan Sabha: विधानसभा परिसर में शुरू हुआ ‘मिलेट कैफे’ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने किया उद्घाटन
Millet Cafe opens in Vidhan Sabha: रायपुर: मोटे अनाज को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के तहत विधानसभा परिसर में ‘मिलेट कैफे’ की शुरुआत की गई। इस कैफे का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने किया। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिलेट्स को प्रोत्साहन देने की सोच के अनुरूप मानी जा रही है।

Millet Cafe opens in Vidhan Sabha: मिलेट कैफे में लगभग 130 प्रकार के मिलेट आधारित व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनमें रेडी-टू-ईट आइटम, गर्म भोजन और स्वादिष्ट डेजर्ट शामिल हैं। खास बात यह है कि इन व्यंजनों में उपयोग होने वाला मोटा अनाज सीधे प्रदेश के किसानों से खरीदा जाएगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यंजनों की कीमत 5 से 30 रुपये के बीच रखी गई है।
Millet Cafe opens in Vidhan Sabha: कैफे का संचालन ‘क्षीर सागर’ स्व-सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इस पहल को राज्य में पोषण, कृषि विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में चल रहा था जुआ, पुलिस रेड में 16 गिरफ्तार, 3.59 लाख नकद और 22 मोबाइल जब्त
- 2. UP News : स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- 3. IND vs WI : सेमीफाइनल में टीम इंडिया की धमाकेदार एंट्री, T20 WC में चेज किया सबसे बड़ा स्कोर, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया
- 4. Air Canada Plane Crash: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, विमान और फायर ट्रक में भीषण टक्कर, कई लोगों के मौत की आशंका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

