Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Mike Tyson Come Back: बॉक्सिंग की दुनिया में तहलका, 58 की उम्र में माइक टायसन ने रिंग में दिखाया दम, एक मैच के मिले इतने करोड़...

Vpb
Mike Tyson Come Back: बॉक्सिंग की दुनिया में तहलका, 58 की उम्र में माइक टायसन ने रिंग में दिखाया दम, एक मैच के मिले इतने करोड़...
X
Mike Tyson Come Back: नई दिल्ली: प्रोफेशनल मुक्केबाजी से करीब दो दशक पहले संन्यास लेने वाले 58 वर्षीय माइक टायसन ने शुक्रवार को रिंग में धमाकेदार वापसी की। अमेरिका के टेक्सास स्थित एटी एंड टी स्टेडियम में उन्होंने 27 वर्षीय यूट्यूबर से मुक्केबाज बने जेक पॉल का सामना किया।

Mike Tyson Come Back: माइक टायसन ने 1986 में महज 20 साल और चार महीने की उम्र में सबसे युवा हैवीवेट चैंपियन बनने का इतिहास रचा था। 2005 में केविन मैकब्राइड से हारने के बाद उन्होंने यह कहते हुए बॉक्सिंग को अलविदा कह दिया था कि उनके पास खेल को देने के लिए कुछ नहीं बचा। हालांकि, 2020 में उन्होंने एक प्रदर्शनी मैच में रॉय जोन्स जूनियर का सामना किया, लेकिन वह मुकाबला कोरोना के चलते दर्शकों के बिना हुआ था।




Mike Tyson Come Back: टायसन की इस बार की वापसी का सबसे बड़ा कारण कथित तौर पर पैसा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टायसन को इस मुकाबले के लिए 20 मिलियन डॉलर (लगभग ₹169 करोड़) की राशि मिली है, जबकि जेक पॉल को इससे दोगुना यानी 338 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इस मुकाबले के जरिए नेटफ्लिक्स ने भी स्पोर्ट्स जगत में कदम रखा है, जिससे उनके 280 मिलियन सब्सक्राइबर्स को फायदा पहुंचा।

Mike Tyson Come Back: टायसन ने अपनी फिटनेस पर उठाए गए सवालों का सख्त जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मैं स्वस्थ हूं और जितना सोचा था उससे ज्यादा मजबूत हूं।" उनकी वापसी ने बॉक्सिंग प्रेमियों के बीच उत्साह का नया दौर शुरू कर दिया है, जो खेल और मनोरंजन दोनों के लिए एक यादगार पल बन गया।




Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire