Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

सीएम राइज स्कूल में अधेड़ शिक्षक ने की बच्चो से छेड़छाड़, परिजनों ने किया जोरदार हंगामा...

छठवीं का छात्र रोता हुआ घर पहुंचा, उसने परिजन को टीचर के अश्लील हरकत करने की बात बताई।

सीएम राइज स्कूल में अधेड़ शिक्षक ने की बच्चो से छेड़छाड़, परिजनों ने किया जोरदार हंगामा...
X

MP News : भोपाल। शिक्षा के मंदिर में बच्चों के भविष्य को सुधारने वाले ही उनके जीवन को बर्बाद करने पर तुले हुए है। ताजा मामला भोपाल के बरखेड़ी स्थित सीएम राइज रशीदिया स्कूल से सामने आया है। जहां स्कूल के ही एक बुजुर्ग शिक्षक पर छात्राओ से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। जिस शिक्षक पर आरोप लगे है वह 20 सालो से यही पदस्थ था और अगले साल उसका रिटायरमेंट होना है। इधर जैसे ही मामला स्टूडेंट्स के परिजन के संज्ञान में आया उन्होंने गुरुवार को हंगामा कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक आशुतोष पांडेय को हिरासत में ले लिया है।

MP News : जहां उससे पूछताछ की जा रही हैं। टीचर को स्कूल से निकालते समय भीड़ ने हमला करने की कोशिश भी की। बच्चों के परिजन ने चप्पल से उसे पीटने का प्रयास किया। इस मामले में परिजन शिकायत दर्ज कराने जहांगीराबाद थाना पहुंचे हैं। मामले में अब तक तीन पीड़ित बच्चों के परिजन सामने आए हैं। इन्होंने टीचर पर बच्चों के शोषण का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि कई अन्य बच्चों के साथ भी आरोपी टीचर गंदी हरकत कर चुका है। जानकारी के मुताबिक टीचर आशुतोष पांडेय गुरुवार को स्कूल में ही थे। छठवीं का छात्र रोता हुआ घर पहुंचा, उसने परिजन को टीचर के अश्लील हरकत करने की बात बताई।

MP News : छात्र ने दावा किया शिक्षक की करतूत के कारण उसके मुंह में छाले हो गए हैं। गुस्साए परिजन शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे। एक छात्रा कि मां ने बताया कि उनकी बेटी इसी स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी शिक्षक आए दिन बेटी को हाथ के बल दीवार के सहारे खड़ा होने को बोलता है। इससे बच्ची के कपड़े नीचे हो जाते हैं। वो आए दिन बच्ची से अनर्गल बातें और हरकतें करता है। परिजन को स्कूल के अंदर जाने से रोक दिया गया। इसकी जानकारी बाकी पेरेंट्स को लगी तो वह भी स्कूल पहुंच गए। इस दौरान टीचर पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

MP News : बाद में प्रिंसिपल केडी श्रीवास्तव ने पुलिस को बुलाकर शिक्षक को पुलिस के हवाले किया। परिजन शिकायत दर्ज कराने थाने के बाहर मौजूद हैं। उनका आरोप है कि उन्हें थाने के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। आरोपी शिक्षक आशुतोष पांडेय बीते बीस सालों से इसी स्कूल में पदस्थ है। पहले इस स्कूल को रशीदिया स्कूल के नाम से जाना जाता था। अब इसे सीएम राइज स्कूल कहा जाने लगा है। अगले साल आरोपी का रिटायरमेंट है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire