Create your Account
MI vs RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराया
MI vs RR IPL 2026: जयपुर: राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए IPL 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। इसके साथ ही राजस्थान इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से आक्रामक खेल दिखाया और मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी।
मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। उन्होंने 42 गेंदों की पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 34 और विल जैक्स ने 33 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। राजस्थान की जीत में जोफ्रा आर्चर ने अहम भूमिका निभाई और तीन विकेट झटके। वहीं नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा ने दो-दो विकेट लेकर मुंबई की बल्लेबाजी को संभलने नहीं दिया।
Related Posts
More News:
- 1. GT vs PBKS IPL 2026: अहमदाबाद में गुजरात ने जीता टॉस, पहले पंजाब की बैटिंग, देखें दोनों की 11
- 2. CG News : वृंदावन ग्रीन फार्म में जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, फार्म मालिक समेत 8 गिरफ्तार
- 3. MP Crime : झाड़ियों में मिला युवक का निर्वस्त्र शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका गहराई
- 4. UP Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

