Breaking News
Create your Account
MI vs PBKS IPL 2026: मुंबई के लिए डिकॉक के जड़ा शतक, पंजाब को दिया 196 रन का टारगेट, प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर
MI vs PBKS IPL 2026: मुंबई: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 196 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए।
डिकॉक का दमदार शतक
मुंबई की पारी के हीरो क्विंटन डिकॉक रहे, जिन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 112 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनके साथ नमन धीर ने भी 31 गेंदों में 50 रन बनाकर अहम योगदान दिया।
शुरुआत में झटके, फिर संभली पारी
मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अर्शदीप सिंह ने शुरुआती झटके देते हुए रयान रिकल्टन और सूर्यकुमार यादव को जल्दी आउट कर दिया। इसके बाद डिकॉक और नमन धीर ने पारी को संभाला।
पंजाब की गेंदबाजी
पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं मार्को यानसेन और शशांक सिंह को एक-एक सफलता मिली।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपियों से 5 लाख की संपत्ति जब्त
- 2. CG News : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली 3 माह की अंतरिम जमानत, रायपुर सीमा में नहीं करेंगे निवास
- 3. CG News : अब स्कॉर्पियो की सवारी करेंगे CM विष्णु देव साय, काफिले में शामिल हुईं 6 नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां
- 4. Hormuz Crisis: होर्मुज संकट के बीच कूटनीतिक हलचल तेज, ब्रिटेन में हो रही बैठक में शामिल होगा भारत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

