Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MI vs LSG IPL 2026: मुंबई ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी लखनऊ की टीम, कप्तान हार्दिक मुंबई की 11 से बाहर, रोहित की वापसी, देखें दोनों की प्लेइंग 11

Vpb
MI vs LSG IPL 2026: मुंबई ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी लखनऊ की टीम, कप्तान हार्दिक मुंबई की 11 से बाहर, रोहित की वापसी, देखें दोनों की प्लेइंग 11
X

MI vs LSG IPL 2026: मुंबई: आईपीएल 2026 में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। अंक तालिका में निचले पायदान पर मौजूद दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने हेतु यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या टीम का हिस्सा नहीं हैं, उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। सूर्यकुमार ने बताया कि हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह नहीं खेल रहे। वहीं, टीम के लिए राहत की खबर यह है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी हो गई है। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को मौका दिया गया है। दूसरी ओर, लखनऊ की टीम में जोश इंग्लिस ने डेब्यू किया है।

MI vs LSG IPL 2026: दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में लखनऊ ने 6 बार जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। पिच रिपोर्ट के अनुसार, Wankhede Stadium की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान रहता है, इसलिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।

MI vs LSG IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट सब: मणिमरन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा। इम्पैक्ट सब: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire