Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MI vs LSG IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, रिक्लेटन-सूर्यकुमार ने जड़े अर्धशतक

Vpb
MI vs LSG IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, रिक्लेटन-सूर्यकुमार ने जड़े अर्धशतक
X

MI vs LSG IPL 2025: मुंबई: मुंबई इंडियंस ने रियान रिक्लेटन और सूर्यकुमार यादव के शानदार अर्धशतकों की बदौलत लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।

रिक्लेटन ने 32 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार ने 28 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों के साथ 54 रन जोड़े। लखनऊ की ओर से मयंक यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए, वहीं प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट हासिल किया।

MI vs LSG IPL 2025: लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर और ऑनलाइन जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध है।

MI vs LSG IPL 2025: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

MI vs LSG IPL 2025: मुंबई इंडियंस: रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा।

MI vs LSG IPL 2025: लखनऊ सुपर जाइंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire