MI vs KKR: कोलकाता के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी किया का फैसला, सुनील नरेन की प्लेइंग 11 में वापसी, देखें प्लेइंग इलेवन
MI vs KKR: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 12वां मैच आज मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने जा रहा है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही है और टीम अपने पहले दोनों मुकाबले हार चुकी है। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराकर शानदार फॉर्म दिखाया है। दोनों टीमें आज शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में जीत के लिए जोर लगाएंगी। टॉस शाम 7 बजे होगा।
टॉस अपडेट: मुंबई ने चुनी गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि विल जैक्स की टीम में वापसी हुई है, जबकि युवा खिलाड़ी अश्विनी कुमार आज अपना IPL डेब्यू करेंगे। वहीं, KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने खुलासा किया कि स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन इस मैच में वापसी कर रहे हैं, जो पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे।
MI vs KKR: आपसी मुकाबलों का इतिहास
IPL में अब तक मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 23 बार जीत हासिल की है, जबकि KKR को 11 जीत मिली हैं। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच हुए 11 मुकाबलों में मुंबई ने 9 बार बाजी मारी है और KKR सिर्फ 2 बार जीत पाई है। घरेलू मैदान पर मुंबई का रिकॉर्ड KKR के खिलाफ मजबूत रहा है, जिससे वे इस मुकाबले में फेवरेट माने जा रहे हैं।
MI vs KKR: कौन जीतेगा आज का मैच?
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को घरेलू फायदा मिलेगा, लेकिन KKR भी अपनी मौजूदा फॉर्म के साथ मजबूत चुनौती पेश करने को तैयार है। यह मुकाबला हाई-वोल्टेज होने की उम्मीद है, जिसमें बड़े स्कोर और रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है। सवाल यह है कि क्या मुंबई अपनी हार का सिलसिला तोड़ पाएगी या KKR लगातार दूसरी जीत दर्ज करेगी।
वानखेड़े की पिच का हाल
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और छोटी बाउंड्री के कारण बड़े शॉट्स आसानी से लगते हैं। तेज गेंदबाजों को सटीक लाइन और लेंथ की जरूरत होगी, वरना बल्लेबाज हावी हो सकते हैं। स्पिनरों को भी पिच से हल्की मदद मिल सकती है।
MI vs KKR: कहां देखें लाइव प्रसारण?
इस मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। दर्शक स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी HD, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 HD, स्टार स्पोर्ट्स खेल और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर मैच देख सकते हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर लाइव कवरेज होगा।
MI vs KKR: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर: एनरिक नॉर्त्जे, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनिथ सिसोदिया।
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर। इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू।

