Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MHA: भारत-पाक तनाव के बीच देशभर में 7 मई को नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल, केंद्रीय गृह मंत्रालय का निर्देश

Vpb
MHA: भारत-पाक तनाव के बीच देशभर में 7 मई को नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल, केंद्रीय गृह मंत्रालय का निर्देश
X

MHA: नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने देश के सभी राज्यों को 7 मई को नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और देश को किसी भी संभावित खतरे के लिए तैयार करना है।

MHA: मॉक ड्रिल में शामिल होंगे ये प्रमुख कदम

केंद्र सरकार के सूत्रों के अनुसार, इस मॉक ड्रिल में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:

हवाई हमले की चेतावनी: एयर रेड सायरन को सक्रिय किया जाएगा ताकि नागरिकों को आपात स्थिति में सतर्क किया जा सके।

नागरिक प्रशिक्षण: आम नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा कि किसी हमले की स्थिति में वे अपनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें।

ब्लैकआउट की व्यवस्था: रात के समय दुश्मन को लक्ष्य न मिले, इसके लिए बिजली आपूर्ति बंद करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया जाएगा।

महत्वपूर्ण ठिकानों की सुरक्षा: कारखानों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को छिपाने की त्वरित व्यवस्था की जाएगी।

निकासी योजना: निकासी योजनाओं को अपडेट कर उनका रिहर्सल किया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

MHA: पहलगाम हमले ने बढ़ाया तनाव

यह निर्देश उस समय आया है, जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को गहरे संकट में डाल दिया है। इस हमले में 26 लोगों की बर्बर हत्या की गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। भारत ने इस हमले को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से जोड़ा है और इसके खिलाफ कड़े


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire