Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Meteorological Department Monsoon Forecast 2025: छत्तीसगढ़-बिहार समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 27 मई को केरल में दस्तक देगा मानसून

Meteorological Department Monsoon Forecast 2025: नई दिल्ली। मानसून सीजन 2025 को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून

Meteorological Department Monsoon Forecast 2025: छत्तीसगढ़-बिहार समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 27 मई को केरल में दस्तक देगा मानसून
X

Meteorological Department Monsoon Forecast 2025: नई दिल्ली। मानसून सीजन 2025 को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को बंगाल की खाड़ी पहुंच गया। यह 27 मई को केरल में दस्तक देगा। मौसम विभाग ने कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग, अंडमान सागर के दक्षिणी भाग, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के उत्तरी भाग के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

Meteorological Department Monsoon Forecast 2025: मौसम विभाग ने कहा कि पिछले दो दिनों में निकोबार द्वीपसमूह में मध्यम से भारी वर्षा हुई है। इस अवधि में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के ऊपर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने बिहार-छत्तीसगढ़ समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। गुजरात, असम समेत 9 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, झारखंड और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर गर्मी बढ़ सकती है और यहां उमस की संभावना है।

Meteorological Department Monsoon Forecast 2025: मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के अधिकतर भाग, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के अधिकतर क्षेत्रों, संपूर्ण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर के शेष भागों और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि अगर ये परिस्थितियां बनी रहीं तो इस साल मॉनसून समय से पहले दस्तक दे सकता है, जो 2009 के बाद पहली बार होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire