Create your Account
Mere Husband Ki Biwi: 'मेरे हसबैंड की बीवी' का नया पोस्टर जारी, अर्जुन कपूर के साथ ये दो हसीनाएं आएंगी नजर
Mere Husband Ki Biwi: मुंबई: बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। इस मनोरंजक पारिवारिक कॉमेडी में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
Mere Husband Ki Biwi: इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं, जो 'पति पत्नी और वो', 'हैप्पी भाग जाएगी' और 'खेल खेल में' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, इसका निर्माण बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा किया गया है। 'मेरे हसबैंड की बीवी' एक हल्की-फुल्की, पारिवारिक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें रिश्तों को लेकर एक नया और दिलचस्प नजरिया पेश किया जाएगा। फिल्म की स्टारकास्ट और दमदार निर्देशन इसे एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव बना सकते हैं।
Mere Husband Ki Biwi: बॉलीवुड में रोमांस और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण पेश करने वाली इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की यह जोड़ी पर्दे पर कितना धमाल मचाती है।
Related Posts
More News:
- 1. Chhattisgarh new electricity bill rates: छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल पर नया टैरिफ लागू, जानिए अब कितना देना होगा प्रति यूनिट चार्ज
- 2. CG News : मानसून का कहर, गरियाबंद में 40 साल पुराना पुल ढहा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा, फिंगेश्वर में घरों में घुसा पानी
- 3. MP Accident : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की मौत, माता-पिता घायल
- 4. IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

