Create your Account
भारत में लॉन्च हुई Mercedes E Class LWB, जानें इसकी शुरुआती कीमत और अन्य फीचर्स
- Pradeep Sharma
- 14 Oct, 2024
Mercedes ने अपनी E Class LWB भारत में लॉन्च कर दी गई है। कंपनी ने इसे 3 वेरिएंट- E-Class 200, E-Class 220d और E-Class 450
बिजनेस डेस्क। Mercedes ने अपनी E Class LWB भारत में लॉन्च कर दी गई है। कंपनी ने इसे 3 वेरिएंट- E-Class 200, E-Class 220d और E-Class 450 4MATIC में पेश किया है। E-Class 200 की कीमत 78.5 लाख रुपए, E-Class 220d की कीमत 81.5 लाख रुपए और E-Class 450 4MATIC की कीमत 92.5 लाख रुपए एक्स-शोरूम है। E-Class 200 वेरिएंट की डिलीवरी इस सप्ताह से शुरू होने जा रही है। वहीं E-Class 220d की डिलीवरी दिवाली के आसपास से शुरू होगी और E-Class 450 4MATIC की डिलीवरी नवंबर महीने के मध्य से शुरू होगी।
इंजन
Mercedes E Class LWB में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। E-Class 200 में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 194 bhp और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं E-Class 220d में 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 197 bhp और 440 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और E-Class 450 4MATIC में 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 375 bhp और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। सभी वेरिएंट में 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
फीचर्स
इस गाड़ी में 12.3-इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 14.4-इंच की मुख्य इंफोटेनमेंट, 12.3-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन, 64 रंगों की कस्टमाइजेबल एम्बिएंट लाइटिंग, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, कई टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, ऑटो-डिमिंग IRVM, डैशबोर्ड-माउंटेड केबिन-फेसिंग कैमरा, रियर एसी वेंट, बर्मेस्टर-सोर्स्ड 17-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, पावर्ड फ्रंट और रियर सीटें, आठ एयरबैग और एक ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. NPPA New Drug Prices: सरकार ने तय की 39 जरूरी दवाओं की कीमतें, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत कई दवाएं है शामिल, मरीजों को मिलेगी राहत
- 2. CG News : नक्सलियों का 18 लाख का गुप्त डंप बरामद, जंगल से सोना, नकदी, हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त
- 3. Cyber fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
- 4. Toxic First Song : यश की 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज, कियारा आडवाणी संग रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

