Begin typing your search above and press enter to search.
रावण देखने आए मानसिक विक्षिप्त युवक ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर की मारपीट

भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित बिट्ठन मार्केट दशहरा मैदान में एक युवक ने पुलिसकर्मी से अभद्रता करते हुए थप्पड़ मार दिया। पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने झूमाझटकी शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारी ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस इस बात से अंजान थी कि उक्त युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। लिहाजा पुलिस ने भी उसके साथ हल्का बल प्रयोग किया।
बाद में युवक के पिता ने पुलिस से गुजारिश करते हुए बताया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है तो उसे छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में अरेरा राजधानी उत्सव समिति द्वारा रावण दहन कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली एक युवक मैदान में लोगों से बदतमीजी कर रहा है और उनकी कुर्सियां खींच रहा है।

सूचना पर पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने उक्त युवक को समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिसकर्मी पर हावी हो गया। उसे थप्पड़ मारने के बाद झूमाझटकी करने लगा। पास ही खड़े पुलिसकर्मी और थाना प्रभारी ने युवक को पकड़ लिया और उसे थाने ले जाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच युवक की बहन ने जमकर हंगामा किया और कहा कि आपने उसे हाथ कैसे लगाया।
हबीबगंज थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि वह युवक का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। वह अपनी बहन और पिता के साथ यहां मैदान में रावण दहन देखने पहुंचा था। पिता ने पुलिस को बताया कि उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। पुलिस ने शांति व्यवस्था को देखते हुए उक्त युवक को दशहरा मैदान से बाहर कर दिया और परिजन को भी उसे घर ले जाने की सलाह दी। बाद में किसी भी तरफ का कोई मामला दर्ज़ नही किया गया हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019