Top
Begin typing your search above and press enter to search.

शासकीय हाई स्कूल कसेकेरा में संस्था प्रमुखों की हुई बैठक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

शासकीय हाई स्कूल कसेकेरा में संस्था प्रमुखों की हुई बैठक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
X

महासमुंद: शासकीय हाई स्कूल कसेकेरा के प्राचार्य और संकुल प्रभारी पवन कुमार चक्रधारी की अध्यक्षता में और संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया की उपस्थिति में संकुल केन्द्र कसेकेरा के अंतर्गत संचालित समस्त शालाओं के संस्था प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक हाई स्कूल भवन कसेकेरा में आयोजित की गई, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद, मोहन राव सावंत द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित संस्था प्रमुखों से चर्चा करते हुए संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना "परीक्षा पे चर्चा" के तहत समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों और पालकों को प्रश्न पूछने की अपील की। उन्होंने सभी प्रधानपाठकों को परीक्षा पे चर्चा के लिए पंजीयन करने और करवाने के लिए निर्देशित किया।

इस बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें जाति प्रमाणपत्र, अपार आईडी, 5वीं और 8वीं कक्षाओं की केंद्रीकृत परीक्षा, और विभिन्न अकादमिक विषयों पर विचार विमर्श किया गया। विशेष रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें विषय विशेषज्ञों के माध्यम से कक्षा स्तर पर लाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि संकुल केन्द्र कसेकेरा का परीक्षा परिणाम इस बार बेहतर और उत्कृष्ट होगा। इसके लिए आपसी समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और समुचित मार्गदर्शन देने पर जोर दिया गया। बैठक में राज्य शासन से प्राप्त पूरक पोषण आहार मिलेट्स चिकी बार का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही, स्टॉक और वितरण पंजी में अभिलेखीकरण करने के निर्देश दिए गए।

इस बैठक में आगामी 2 जनवरी 2025 को विकासखंड बागबाहरा के शैक्षिक प्रशासन द्वारा टाउन हॉल में शिक्षक, पालक और माताओं के उन्मुखीकरण का कार्यक्रम आयोजित करने की भी चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में निर्धारित शालाओं से उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक कसेकेरा अर्चना चन्द्राकर, कोसमर्रा पवन कुंजाम, कछारडीह राकेश ठाकुर,भोथा लेखराम वनवासी, टेंगराही खेमू प्रसाद दीवान,टोंगोपानी कला प्रमोद कुमार चन्द्राकर, टोंगोपानी खुर्द खगेश्वर राजपूत, बिडोरा सनत कुमार साहू एवम उच्च प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक कसेकेरा डॉ विजय शर्मा, कोसमर्रा संजय कुमार अग्रवाल व भोथा से योगेश कुमार साहू उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire